द्वितीय यूपीए राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
नोएडा हाई राइज फेडरेशन के अध्यक्ष निखिल सिंघल ने मुख्य अतिथि के तौर पर की शिरकत
नोएडा: राघव ग्लोबल स्कूल में द्वितीय यूपीए राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में 10 से अधिक जिलों से प्रतिभागियों ने भाग लिया।
टूर्नामेंट में विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिनमें ओपन मेन्स सिंगल्स, ओपन मेन्स डबल्स, 35+ मेन्स सिंगल्स, 35+ मेन्स डबल्स, मिक्स्ड डबल्स और वीमेन सिंगल्स और डबल्स शामिल थे। विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया।

नोएडा हाई राइज फेडरेशन के अध्यक्ष श्री निखिल सिंघल ने इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंन सभी प्रतिभागियों एवं यूपीए की पूरी टीम को इस आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने विजेताओं को मेडल्स वितरित किया।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री निखिल सिंघल ने कहा, "यह टूर्नामेंट लोगों में एकता और खेल की भावना को बढ़ावा देने के साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच प्रदान करता है और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देता है। मैं इसके सफल आयोजन के लिए राघव ग्लोबल स्कूल और यूपीए को बधाई देता हूं। मुझे खुशी है कि इस प्रतियोगिता में खिलाडियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में इस टूर्नामेंट की सफलता और भी बढ़ेगी।”
यूपीए सचिव प्रभात वत्स ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया और इसमें विभिन्न श्रेणियों में गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल्स के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के कुछ उल्लेखनीय विजेताओं में शामिल:
ओपन मेन्स सिंगल्स: शैलेंदर (गोल्ड), बिजीत (सिल्वर), आयुष (ब्रॉन्ज)
35+ मेन्स सिंगल्स: तरुण (गोल्ड), प्रभात (सिल्वर), आशीष अग्रवाल (ब्रॉन्ज)
50+ मेन्स सिंगल्स: बिपिन मेनन (गोल्ड), संजय (सिल्वर), सुदेश (ब्रॉन्ज)
इस आयोजन को क्वाडवोके, प्रकाश हॉस्पिटल, श्री राम मिलेनियम और ईडीजी जैसे प्लैटिनम स्पॉन्सर्स ने समर्थन प्रदान किया।


