समेश ने रजत पदक हासिल कर किया नोएडा का नाम रोशन
समेश ने किया नोएडा का नाम रोशन
समेश माहाणा, जोकि राजेश कुमार महाना और समीक्ष्या माहाणा के पुत्र तथा सुदाम चरण माहाणा के पोते हैं, वर्तमान में नोएडा, एनसीआर क्षेत्र में निवास करते हैं। उन्होंने अपनी कराटे कौशल को 8वीं रॉयल चैलेंजेस कराटे कप-2024 में भाग लेकर प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता ऑल इंडिया ट्रेडिशनल शोटो-काई कराटे चैंपियनशिप के तहत 17 नवंबर 2024 को जीएलए यूनिवर्सिटी, मथुरा में आयोजित की गई।
9+ वर्ष की श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करते हुए, समेश ने अपने अद्भुत कौशल और समर्पण का प्रदर्शन किया और सिल्वर मेडल (रजत पदक) हासिल किया। समेश ने इस सफलता का श्रेय अपने कोच अफज़ल खान को दिया है, जिनसे उन्होंने नोएडा स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त किया।


