सेक्टर 11 स्ट्रीट डॉगस का हुआ टीकाकरण

सेक्टर 11 स्ट्रीट डॉगस का हुआ टीकाकरण

नोएडा। आरडब्ल्यूए सेक्टर 11 ने अपने सेक्टर के हर एक ब्लॉक में सेक्टर के बुजुर्गों से लेकर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पॉश फाउंडेशन के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाकर सेक्टर के स्ट्रे डॉग का टीकाकरण किया जिसका नेतृत्व पॉश फाउंडेशन की डायरेक्टर निधि ने किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया की बदलते मौसम के साथ साथ बेजुबान कुत्तों को भी टिक्स का खतरा रहता है जिससे वह चिड़चिड़े होकर आक्रमक हो जाते हैं। इस वजहसे आज कुत्ते काटने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया जिसमे एंटी रेबीज वैक्सीन और नोटिक्स पाउडर कुत्तों को लगाया गया। जल्द हमारा सेक्टर 11 नोएडा का पहला सेक्टर एक मॉडल बनेगा जहां सभी कुत्ते वैक्सिनेटेड और न्यूटर होंगे।

युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने आरडब्ल्यूए के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान आज के समय में हर सेक्टर में चलाने की जरूरत है। कुत्तों की नसबंदी ही एक मात्र समाधान है, कुत्तों के काटने की बढ़ती समस्या का। आरडब्ल्यूए सेक्टर 11 का यहकदम निश्चित ही आने वाले समय में बड़ा बदलाव लाएगा।

इस अवसर पर पॉश की डायरेक्टर विभा चुघ, आरडब्ल्यूए महासचिव दिनेश कृष्णन, कोषाध्यक्ष एससी गुप्ता, रामचंद्र, रामरूप गोयल, सैलेजा सक्सेना आदि मौजूद थे।