जनमानस की सेवा ही शिवसेना (शिंदे) की प्राथमिकता: आदेश राठी
शिवसेन (शिंदे) गौतमबुद्ध नगर कार्यालय में मनाया गया 59वा स्थापना दिवस
नोएडा: शिवसेना आज 59 साल की हो गई है. 19 जून 1966 को आज ही के दिन मशहूर कार्टूनिस्ट बाला साहेब ठाकरे (Bal Thackeray) ने अपनी राजनीतिक पार्टी का गठन किया था और वहीं से शिवसेना का जन्म हुआ.बाला साहेब ठाकरे कभी खुद चुनाव नहीं लड़े लेकिन आज उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सत्ता में है।
राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए बालासाहेब ने भूमिपुत्र का नारा दिया था. शिवसेना का मुख्य ध्येय 80 प्रतिशत समाज सेवा और 20 प्रतिशत राजनीति. शिवसेना के गठन से पहले बाल ठाकरे एक अंग्रेजी अखबार में कार्टूनिस्ट थे।
वर्तमान में शिवसेना महाराष्ट्र से निकल कर अन्य प्रदेशों में भी अपना विस्तार कर रही है। इसी क्रम में देश की राजनीति की धुरी उत्तर प्रदेश भी है। जिसके जिलों में आज शिवसेना का स्थापना दिवस मनाया गया। शिवसेना (शिंदे) की गौतमबुद्ध इकाई ने भी स्थापना दिवस मनाया। जिसमें पार्टी कार्यालय हरि इंटरनेशनल में बाला साहब को पुष्प अर्पित कर सामाजिक दायित्व उठाते हुए जनमानस में शीतल पेय का वितरण किया गया। इस अवसर पर शिवसेना (शिंदे) के गौतमबुद्ध नगर अध्यक्ष आदेश राठी ने कहा कि हमारी पार्टी सामाजिक उत्थान और आम जनमानस की समस्याओं के निवारण के लिए तत्पर है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम श्री ललित शर्मा जी के नेतृत्व में हम पार्टी को और आगे ले जाने के लिए कटिबद्ध है।
इस अवसर पर पार्टी के संविधान पर चर्चा हुई और पार्टी के विशिष्ठ सदस्यों उप जिला प्रमुख प्रवेश अवाना, कपिल अवाना, नीरज भाटी, ललित चौधरी, संजय नागर, आदेश त्यागी आदि के साथ अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे। शीतल पेय वितरण में नोएडा के लोगों ने बढ़ चढ़ के भाग लिया।


