ग्रेटर नोएडा के यू टर्न रेस्टोरेंट में फिल्म 'गौदान की पुकार' की शूटिंग

ग्रेटर नोएडा के यू टर्न रेस्टोरेंट में फिल्म 'गौदान की पुकार' की शूटिंग

बड़े पर्दे की फिल्म "गौदान की पुकार " गौ रक्षा एवं गौ कल्याण पर आधारित है|

गाय न केवल हमारी संस्कृति में पूजनीय है बल्कि ये हमारी संस्कृति  , अर्थव्यवस्था ,कृषि और पर्यावरण के लिए अनमोल है, इन विषयों को ध्यान में रखते हुए मथुरा स्थित दिन दयाल कामधेनु समिति की पहल पर फिल्म निर्माण मुंबई के प्रसिद्ध कलाकार एवं कामधेनु इंटरनेशनल प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है।

यू टर्न रेस्टोरेंट के मालिक प्रमोद चौहान जी ने बताया कि फिल्म का निर्माण गौ रक्षा एवं गौ कल्याण के महत्व को दर्शाते हुए गौ माता के प्रति समाज को जागरूक करना है।