शिक्षा और संस्कार बहुत जरूरी युवा के लिए- अभिनव सिंह

शिक्षा और संस्कार बहुत जरूरी युवा के लिए- अभिनव सिंह

पी एन आई न्युज गाजीपुर

    गाजीपुर बिरनो  बीते रविवार को दुर्गा पूजन समिति बिरनो के तत्वावधान में निशुल्क सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें कक्षा 10 तक के 945 छात्र-छात्राओं ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।मंगलवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अभिनव सिंन्हा ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सुभम यादव को रेंजर साइकिल,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले आकाश यादव को तृतीय पुरस्कार सीलिंग फैन अनुराग कुमार को दिया।सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 21 अन्य छात्र-छात्राओं को अच्छे अंक के लिए पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने दुर्गापूजन समिति का अभिवादन करते हुए कहा कि दुर्गापूजन समिति द्वारा नवरात्रि में सामान्यज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराना एक अच्छी पहल है।प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं के सामान्य ज्ञान का मूल्यांकन कर उसको विकसित किया जा सकता है।साथ ही साथ छात्र-छात्राओं में प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने की शक्ति का विकास होगा।आयोजक लालबहादुर पांडेय और सप्पू गुप्ता को दुर्गापूजन के साथ सामान्यज्ञान प्रतियोगिता कराने के लिए धन्यवाद दिया।इस मौके सद्भावना आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुजीत यादव, राकेश गुप्ता, डब्बू सिंह, दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष सप्पू गुप्ता ,वीरेंद्र यादव सहित दुर्गापूजन समिति के सभी लोग उपस्थित थे।