सोनिपत में सुरज वर्मा ने जीता पांचवां स्वर्ण पदक, किया नोएडा का नाम रोशन
नोएडा। 4 और 5 जनवरी 2025 को रोटरी क्लब, सोनीपत मिडटाउन में आयोजित इंडिया कप 2025 - नेशनल बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप (RAW) में सुरज वर्मा ने अपना पांचवां स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता का आयोजन NSPF और GPC द्वारा किया गया, जिसमें 10 राज्यों के 180 पावरलिफ्टर्स ने भाग लिया।
यह आयोजन शक्ति, जुनून और खेल भावना का प्रतीक रहा। सुरज वर्मा ने अपनी जीत से एक बार फिर अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण को साबित किया।


