लायंस क्लब दिल्ली नोएडा ने किया अपना घर आश्रम का भ्रमण
सेक्टर 34 स्थित अपना घर आश्रम में आज लायंस क्लब दिल्ली नोएडा के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र मित्तल महासचिव रोहतास ने अपनी कार्यकारिणी के साथ भ्रमण किया, अपना घर आश्रम में उन्होंने वहां रहने वाली महिला प्रभु जी का हालचाल लिया और अपनी कार्यकारिणी के साथ उन्हें भोजन कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजीव जैन व विशेष अतिथि के रुप में के.पी. अग्रवाल उपस्थित रहे।

अध्यक्ष भूपेंद्र मित्तल ने कहा कि हम बहुत जल्द इन महिला प्रभुजी के लिय एक कार्यक्रम 7 जुलाई को करेंगे जिसमें फीड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत सभी महिला ओ के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
अपना घर आश्रम के सचिव विष्णु गोयल ने बताया कि इस समय हमारे आश्रम में 130 महिला प्रभुजी हैं और शायद आज शाम तक लगभग 140 हो जाएं।
कार्यक्रम के संयोजक बलराज गोयल ने कहा कि हम जब भी इस आश्रम में आते हैं एक अलग ही आनंद की अनुभूति होती है और इन महिला प्रभुजी की सेवा करके हम अपने आपको धन्य महसूस करते हैं।
इस अवसर पर अपना घर के वित्त सचिव निरंजन गुप्ता उपाध्यक्ष शालू गोयल के साथ साथ संजय गोयल, सौरभ अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, सी एस चौहान, मनीष अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही।


