चार धाम यात्रा को मज़बूती प्रदान करेगी सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम 

चार धाम यात्रा को मज़बूती प्रदान करेगी सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम 

केदारनाथ - बद्रीनाथ - मध्यमहेश्वर - तुंगनाथ व रुद्रनाथ में सिक्स सिग्मा हाई अल्टीट्यूड मेडिकल तैनात 

केदार की बर्फिली फिजाओं में सिक्स सिग्मा सिग्मा देगा निःशुल्क मेडिकल सेवाएँ । 

फ़ौजी प्रशिक्षण के साथ हिमालय के दुर्गम क्षेत्रों में मेडिकल सेवा देने के लिए प्रसिद्ध है सिक्स सिग्मा । 

मध्यमहेश्वर - तुंगनाथ - रूद्रनाथ में सबसे कठिन मेडिकल सेवा की कमान सिक्स सिग्मा के हाथ में ।

सत्य, साहस, समर्पण और पराक्रम की मिशाल पेश करने वाली टीम अब केदारनाथ में तैनात रहेगी । सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस 10 मई  से शुरू होने वाली श्री केदारनाथ यात्रा और 12 मई से श्री बद्रीनाथ में मेडिकल सेवायें प्रदान करेगा । सिक्स सिग्मा की समर्पित सनातन सेवा मज़बूत बना रही है सभी दुर्गम तीर्थयात्राओं को - सिक्स सिग्मा मेडिकल सेवा- कभी भी - कहीं भी - हर मौसम में - हर यात्रा में - हर त्रासदी में - फ़ौजी प्रशिक्षण के साथ सदैव फ़ौज की तरह तत्पर तैयार। आपको बता दें की, सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर की टीम ने जान पर खेलकर वर्ष 2013 में केदारनाथ, गौरीकुंड व बद्रीनाथ में फंसे 511 लोगों की न केवल जीवन रक्षा की, बल्कि पुनर्वास में भी उनकी मदद की थी और 2018 में केदारनाथ में पहला हाई अल्टीट्यूड हॉस्पिटल चालू किया था । मध्यमहेश्वर, तुंगनाथ और रुदरनाथ में भी सबसे पहले सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम की सेवाये पहुँची थी और इस साल फिर से यहाँ की ज़िम्मेवारी सिक्स सिग्मा को दी गई है ।

डॉ० भारद्वाज, सीईओ - सिक्स सिग्मा ने कहा की, नारायण व महादेव के साथ गहराई से जुड़ना निस्संदेह एक सौभाग्य है । सिक्स सिग्मा बिना किसी पर बोझ बने स्वयं अपना काम करती है, पहाड़ पर अपना खाना भी ख़ुद बनाते हैं, अपना टेंट भी ख़ुद लगाते हैं और सभी ज़रूरी दवाई भी भी ख़ुद उपलब्ध करवाते हैं । हमारी टीम बिना दान लिये कृतज्ञता से निष्काम कर्म करती है । हम आम से लेकर ख़ास तक को निःशुल्क मेडिकल सेवा देते हैं । 

सिक्स सिग्मा भारत की एकमात्र ऐसी प्राइवेट संस्था है जिसके वॉलंटियर्स ने आईटीबीपी सहित भारतीय सेना, एयरफोर्स, बीएसएफ, सीआरपीएफ और एनडीआरएफ से प्रशिक्षण प्राप्त किया है ! 

सिक्स सिग्मा के वीर प्राकृतिक आपदाओं और विषम परिस्थितियों को अच्छी तरह जानते समझते हैं । यही वजह है कि चाहे राहत कार्य हों, देश सेवा या यात्राएँ या फिर भूस्खलन-हिमस्खलन से उपजे गंभीर हालात में, सिक्स सिग्मा के वीर हर मुश्किल में खुद को साबित करते रहते हैं । 

सिक्स सिग्मा की कुछ विशेषताएँ :

सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर देश की प्रमुख हाई ऐल्टिटूड मेडिकल फोर्स है। इस टीम में 450 मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद है । सिक्स सिग्मा के जवान अपनी कड़ी ट्रेनिंग, मेडिकल रेस्क्यू, निःस्वार्थ स्मरणसनातन सेवा और व्यावसायिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं।  सिक्स सिग्मा की वीर पहाड़ पर किसी भी हालात और चुनौती का मुकाबला करने के लिए हर समय तैयार रहते हैं। साल भर हिमालय की गोद में बर्फ से ढंके इलाक़ों पर रहकर देश की मेडिकल सेवा करना इनका मूल कर्तव्य है । 

सिक्स सिग्मा देश ही नहीं, विदेशों में भी कई बड़े आपदा ऑपरेशनो को सफलतापूर्वक अंजाम दे चुका है…ये सभी शौर्य - दृढ़ता - कर्मनिष्ठा से भरे पड़े हैं । 

हिमालय क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं व माउंटेन मेडिसिन के लिए 'फर्स्‍ट रेस्‍पोंडर' के रूप में सिक्स सिग्मा राहत व बचाव अभियानों का संचालन करते हैं ।

तड़के 4 बजे उठकर दौड़ व योगा से  दिन की शुरुआत होती है । सीधी चट्टान पर चढ़ना,  रैप्लिंग, कैम्पिंग, ऊंचाई पर रस्सी के साथ कसरत, पर्वतारोहण, विभिन्न प्रकार की गांठ बांधना और चट्टानों व दीवारों पर चढ़ना, जैसी कठिन ट्रेनिंग लेते हैं । 

सिक्स सिग्मा भारत की एकमात्र ऐसी प्राइवेट संस्था है जिसके वॉलंटियर्स ने भारतीय सेना, एयरफोर्स, आईटीबीपी, बीएसएफ, सीआरपीएफ और एनडीआरएफ से प्रशिक्षण प्राप्त किया है । 

सफलता पाने वालों को भगवान शिव की यात्राओं में मेडिकल सर्विस के लिए भेज दिया जाता है । वहाँ पर ईश्वर के बंदों की सेवा हसरत है, ये उखड़ती साँसों को, अक्सर संभाल लेते है और अच्छे-अच्छों को, मौत के मुँह से निकाल लेते है ।

ना कोई दान - ना कोई दर्शन की अभिलाषा - फिर भी कृतज्ञता से करते हैं  निष्काम कर्म । 

सिक्स सिग्मा मेडिकल सेवा- कभी भी - कहीं भी - हर मौसम में - हर यात्रा में - हर त्रासदी में - फ़ौजी प्रशिक्षण के साथ सदैव फ़ौज की तरह तत्पर तैयार ।