सोफिया ने किया नोएडा का नाम रोशन, जीता अंतरराष्ट्रीय खिताब
सेक्टर 55 निवासी सोफिया सिंह ने नोएडा का नाम रोशन करते हुए मिस एशिया पेसिफिक इंटरनेशनल 2024 का ताज जीत कर नोएडा का नाम रोशन किया।
आरडब्ल्यूए 55 अध्यक्ष सत नारायण गोयल ने कहा कि आज बड़े हर्ष का विषय है कि हमारे सेक्टर की बिटिया सोफिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे नोएडा और सेक्टर 55 का नाम रोशन किया है।
सोफिया सिंह की घर वापसी के अवसर पर समस्त सेक्टर 55 की बेटी सोफिया सिंह का 9 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे सैक्टर के गेट नंबर 5 पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत नारायण गोयल एवं समस्त आरडब्ल्यूए टीम व समस्त सेक्टर 55 के पारिवारिक जन हृदय की उमंगो के साथ जोरदार स्वागत करेंगे।


