श्री शिवकुमार ग्रामीण बालिका इंटर कॉलेज में हुआ कंबल वितरण

श्री शिवकुमार ग्रामीण बालिका इंटर कॉलेज में हुआ कंबल वितरण

ग़ाज़ीपुर। श्री शिवकुमार ग्रामीण बालिका इंटर कॉलेज के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय शिवकुमार तिवारी के 31 वीं पुण्यतिथि व बसंत पंचमी की शुभ अवसर पर विशिष्ट जन सम्मान समारोह सहित कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर स्वर्गीय शिवकुमार तिवारी के भाई राम कुमार त्रिपाठी व रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने प्रांगण में 74वां

गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया और 101 असहाय गरीब ,विधवा, बुजुर्ग, विकलांग ग्रामीणो को कंबल वितरण सहित प्रसाद ग्रहण कराया । इस अवसर पर रविंद्र नाथ त्रिपाठी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक ने समस्त विद्यालय परिवार व छात्र-छात्राओं को 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी और अपने बधाई संदेश में कहा कि हमें हर कीमत पर आपसी भेदभाव को मिटाना है और कहा कि हम इस कार्य को और आगे तक बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे अपनों के बीच में रहकर गरीब विधवा विकलांग सहित ग्राम सभा के समस्त लोगों का हर मौके पर सहयोग और साथ देने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के अंत में मौजूद क्षेत्रीय पत्रकारों का अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्योत शंकर तिवारी, प्रभाकर तिवारी, प्रेमचंद्र सिंह, वेद प्रकाश पांडेय ,मनोरमा तिवारी, जवाहर राम पूर्व प्रधान, मुन्ना राम पूर्व प्रधान ,डॉ रत्ना त्रिपाठी एवं कार्यक्रम के संयोजक रितिक रंजन त्रिपाठी मौजूद रहे

 इस मौके पर संचालन कॉलेज के प्रधानाचार्य विंध्यवासिनी पांडेय व नागेंद्र यादव द्वारा किया गया।