शनि मंदिर में हुआ अमावस्या पर सुंदरकांड का पाठ एवं यज्ञ

नोएडा। सेक्टर 14 ए स्थित शनि मंदिर में श्री शनि अमावस्या के पावन अवसर पर श्री शनि अमावस्या महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, सुबह 5 बजे से ही शनि भक्तों ने आस्था और विश्वास के साथ श्री सिद्ध पीठ पर पहुंचकर तेलाभिषेक किया और अपने जीवन में आए संकटों से छुटकारा पाने की प्रार्थना की।
अमावस्या के अवसर पर भारत सरकार में सचिव अन्दद जोशी एवं एमएसएमई के सीएमडी आलोक पुरोहित का मंदिर पहुंचने पर पटका डालकर सम्मानित किया गया है। दोनों अफसर ने मंदिर समिति की सराहना करते हुए इस बड़े कार्यक्रम की सराहना की। इस कड़ी में मंदिर परिसर में सर्व मंगल कामना हेतु हवन किया गया और सुंदरकांड पाठ का विशेष प्रस्तुति श्री राम रसायन सत्संग समिति के द्वारा संपन्न हुआ।
मंत्री राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि श्री शनि अमावस्या महोत्सव के पावन अवसर पर सुबह से ही भक्तों की लंबी तांता लगी रही। सुबह से शाम तक तकरीबन हजारों भक्तों ने सिद्ध पीठ पहुंचकर तेलाभिषेक कर अपनी मनोकामना सिद्धि हेतु प्रार्थना की। इस मौके पर भक्तों के लिए सुबह से ही विशाल भंडारा चलता रहा।
मौके पर शनि सेवा समिति के अध्यक्ष मानसिंह चौहान, राजीव कुमार मिश्रा एडवोकेट मंत्री, दीपक गुप्ता कोषाध्यक्ष, प्रमोद त्यागी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उदय मिश्रा उपाध्यक्ष, रवि प्रकाश गुप्ता सह कोषाध्यक्ष, जीत सिंह नागर सह मंत्री, मुकेश सिंघल सह मंत्री, सुदामा पाठक संगठन मंत्री, राजू भाटी एडवोकेट संगठन मंत्री, गोपाल मावी संगठन मंत्री, सुरेंद्र कुमार ठक्कर प्रचार मंत्री, राकेश सिंह प्रचार मंत्री, अरविंद सोलंकी प्रचार मंत्री, आर एस मेहरा सहित अन्य वरिष्ठ व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।