लक्ष्मी नारायण मंदिर मे राम लला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में हुआ सुंदरकांड पाठ
नोएडा। सेक्टर 56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर मे राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को मंदिर समिति ने प्रातः 10 बजे से सुन्दरकांड का मधुर संगीतमय पाठ करके बहुत धूम घाम व भव्य तरीक़े से मनाया।

मंदिर भवन में एलईडी स्क्रीन लगाकर अयोध्या में हो रहे कार्यक्रम को दोपहर 12 बजे से समस्त भक्तों को लाइव दिखाया गया तथा सामूहिक भजन कीर्तन का कार्यक्रम मंदिर में निरंतर चलता रहा। मंदिर प्रांगण
1 घंटे तक जय सिया राम के जय घोष से गूंजता रहा।

मैनेजिंग ट्रस्टी जग मोहन सेठ ने बताया कि इस पावन अवसर पर एक विशाल केक काट कर भगवान श्रीराम का अयोध्या में आगमन पर भक्तों ने आलोकित आनन्द की अनुभूति प्रदर्शित की। समस्त सेक्टर वासी लगभग 800 लोगो ने सपरिवार प्रभु श्री राम के कार्यक्रम में सहभागिता करी। आरती के उपरान्त भक्तों ने मधुर भंडारे के रूप में प्रसाद स्वयं ग्रहण किया व घर के अन्य सदस्यों के लिए भी प्रसाद लिया।

प्रभु श्री राम के इस कार्यक्रम के अवसर पर मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारी ने सपरिवार उपस्थिति होकर भक्तों के साथ इसे राममय बनाया व श्री राम का आशीर्वाद ग्रहण किया। आज का भव्य कार्यक्रम मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष जी. के. बंसल के निर्देशन में संपन्न हुआ।


