टाटा मोटर्स ने टाटा सफारी के 27 साल पूरे होने का जश्‍न मनाया

टाटा मोटर्स ने टाटा सफारी के 27 साल पूरे होने का जश्‍न मनाया

खास स्‍टील्‍थ एडिशन लॉन्‍च कियाजिसकी सिर्फ 2700 यूनिट्स की ही बिक्री होगी

मुंबई: टाटा मोटर्स ने टाटा सफारी की 27वीं वर्षगांठ के मौके पर एक खास लिमिटेड एडिशन "स्टील्थ एडिशन" लॉन्च किया है। ये एक शानदार और आधुनिक गाड़ी है, जिसमें लग्‍जरी, पावर और एक्‍सक्‍लूसिव होने की खासियत का बेजोड़ संगम मिलेगा। स्‍टील्‍थ एडिशन की बिक्री सिर्फ 2700 यूनिट्स तक ही सीमित रहेगी। ये एडिशन हैरियर और सफारी दोनों में मिलेगा। स्‍लीक एवं मोनोटोन फिनिश वाला ये ख़ास एडिशन शानदार लुक और डिज़ाइन के साथ आता है, और ये उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कुछ अलग और खास चाहते हैं। स्‍टील्‍थ एडिशन की बुकिंग आज से शुरू हो गई है, आप इसे ऑनलाइन या किसी भी टाटा मोटर्स की डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं।

टाटा मोटर्स के स्टील्थ एडिशन में बिल्कुल नया स्‍टील्‍थ मैट ब्‍लैक फिनिश दिया गया है, जो इसे सड़क पर एक जबर्दस्‍त लुक देता है। ये सिर्फ दिखने में ही शानदार नहीं है, बल्कि इसे चलाने में भी एक अलग एहसास होता है। ये एडिशन अपने खास लुक और डिज़ाइन की वजह से सड़क पर सबसे अलग दिखता है। मैट पेंट की वजह से गाड़ी और भी अनूठी एवं स्टाइलिश लगती है, और एसयूवी के आकर्षण को बढ़ाते हैं। इसकी सतह से परावर्तन नहीं होता है, इसमें एसयूवी की बॉडी लाइंस और काउंटर्स साफ़ नज़र आते हैं जिससे ये और भी प्रीमियम दिखती है। धूप में भी इस गाड़ी का लुक फीका नहीं पड़ता। हैरियर स्‍टील्‍थ की कीमत 25.09 लाख रूपये और सफारी स्‍टील्‍थ की कीमत 25.74 लाख रूपये है। ये लिमिटेड एडिशन एसयूवी शान, परफॉर्मेंस और आधुनिक टेक्नोलॉजी का एक बेहतरीन मेल हैं।

हैरियर और सफारी के इस रोमांचक नये अवतार को लॉन्‍च करते हुए, टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लि. के चीफ कमर्शियल ऑफिसर श्री विवेक श्रीवत्‍स ने कहा, ‘‘टाटा मोटर्स हमेशा से भारत में एसयूवी सेगमेंट में सबसे आगे रहा है, और इनोवेशन इसकी पहचान रही है। टाटा सफारी ने भारत में लाइफस्टाइल एसयूवी का कॉन्सेप्ट पेश किया था, और ये कंपनी की उत्कृष्टता का जीता जागता सबूत है। 27 सालों की शानदार विरासत के साथ, टाटा सफारी लगातार विकसित हुई है, और स्टील्थ एडिशन का लॉन्च इसी भावना को सलाम करता है। ये स्पेशल एडिशन बेहद खास है, और स्टील्थ मैट ब्लैक फिनिश की सिर्फ 2,700 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी। स्टील्थ एडिशन सिर्फ एक एसयूवी नहीं है- ये प्रतिष्‍ठा, रोमांच और क्षमता का प्रतीक है, जो इसे एक ऐसी गाड़ी बनाता है जिसे हर कोई अपने गैराज में देखना चाहेगा। स्टील्थ एडिशन का मालिक होना सिर्फ एक बेहतरीन गाड़ी का मालिक होना नहीं है; ये ऑटोमोटिव इतिहास का एक हिस्सा हासिल करना है जिसकी चाहत हर किसी को होगी।’’