अंकित, सुमित, जितेन्द्र का माधव कुंज विधालय मेरठ में कराया दाखिला
नोएडा।PNI News। शहीद भगत सिंह सेना के द्वारा सेक्टर 31 की झुग्गियों में रहने वाले लोगों में से एक अंकित, सुमित, जितेन्द्र तीनों बच्चों को आज नेह नीड संस्था के सहयोग से मेरठ में स्थित माधव कुंज विध्यालय में दाखिला करवाया गया!
अब इन बच्चो को पढ़ाई के लिए 12 वीं कक्षा तक कोई खर्च नही लगेगा ,साथ हीं खाने, पीने, रहने के साथ पुस्तकों का भी कोई खर्च नहीं देना होगा। पुरा खर्चा नेहनीड संस्था उठाएगी। शहीद भगत सिंह सेना के संस्थापक विनय हिंदू ने कहा कि आज इस पुनिय कार्य को करने का हमें सौभाग्य को मिला, जिसे हम शब्दों में बया भी नहीं कर सकते है। आज तीनों बच्चों के माता पिता के चहरे पर आई मुस्कान देखने योग्य थी। साथ ही अब उनके बच्चे अब उच्च स्तरीय शिक्षा ले कर अपने माता पिता की जिन्दगी को सवारेगे ऐसा उन्हे अभास हो रहा है।


