कुश्ती संघ के अध्यक्ष और निवासियों ने अखाडा बनाए जाने पर प्राधिकरण के अधिकारियों को दिया धन्यवाद
नोएडा शहर में तीन कुश्ती अखाड़े बनाए जाने के बाद गौतम बुद्ध नगर कुश्ती संघ के अध्यक्ष सतपाल यादव ने प्राधिकरण के सीईओ को बधाई और धन्यवाद दिया है। यह अखाड़े पहलवानों को प्रशिक्षण देने और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद करेंगे। इसके लिए कुश्ती संघ लगातार प्रयास कर रहा है कि जिले के पहलवानों को बेहतर सुविधाए मिलें।
सतपाल यादव ने कहा है कि इन अखाड़ों के निर्माण से न केवल नोएडा के पहलवानों को लाभ होगा, बल्कि अन्य जिले के पहलवान भी यहां प्रशिक्षण ले सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि इन अखाड़ों में समय-समय पर कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
सेक्टर-73 महादेव अपार्टमेंट पहुंचे सतपाल यादव का निवासियों ने स्वागत किया और धन्यवाद दिया सोसाइटी के निवासियों ने कहा कि हमारे पास कोई बडा पार्क नही था अब ये पार्क और फुटपाथ बनने के बाद बच्चे,बुजुर्ग और महिलाएं यहां आसानी से टहल सकेगें और फब्बारा से हमारी सोसाइटी के सुंदरता बढेगी निवासियों ने प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल और जेई यशपाल सिंह का भी धन्यवाद दिया । इस दौरान हिमाशुं चौधरी ,रंजीत, अवधेश राणा, अमोद कुमार, सुंदर,जयदीप समेत कई निवासी मौजूद रहे।


