चैलेंजर्स ग्रुप ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की भेंट

चैलेंजर्स ग्रुप ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की भेंट

 लोकसभा स्पीकर ने चैलेंजर्स ग्रुप के कार्यों को सरहाया 

नोएडा। चैलेंजर्स ग्रुप ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके दिल्ली स्थित निवास पर मुलाक़ात की। जिसके अंतर्गत लोकसभा स्पीकर ने चैलेंजर्स की पाठशाला के छात्रों से बातचीत कर उन्हें संसद के कार्य, उसके दायित्वों एवं एक लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका के बारे में बताया।

जिसको बच्चो ने प्रेरणा के रूप में ग्रहण किया और बच्चों ने उन्हें स्वयं द्वारा हस्तनिर्मित कलाकृति और संस्था के अभियान “पॉवर ऑफ़ शी” के तहत सिलाई सीख रही महिलाओं के बनाये बैग उपहार स्वरुप भेंट किये, जिसे उन्होंने स्नेहपूर्वक स्वीकार किया। 

इस अवसर पर चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा ने संस्था द्वारा पिछले 8 वर्षों में किए गए सामाजिक कार्यों, शिक्षा पहल, स्वास्थ्य जागरूकता तथा सामुदायिक उत्थान हेतु चल रहे अभियानों से अवगत कराया जिसे सुनकर बिरला जी ने संस्था के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा आगमी भविष्य हेतु अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस मौके पर पियूष शर्मा, सुकन्या, तमन्ना, सुंदरम, अर्जुन, अरमान, गौरी, आदि मौजूद रहे।