वर्ल्ड ब्राह्मण फ़ेडरेशन(यूपी) का सम्मान समारोह संपन्न

वर्ल्ड ब्राह्मण फ़ेडरेशन(यूपी) का सम्मान समारोह संपन्न

हापुड़: राजेश्वरी शर्मा स्मृति विद्यालय जूनियर हाईस्कूल सिम्भावली,जिला हापुड़ में,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन (यूपी) के बैनर तले एक सम्मान समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक पंडित देवेंद्र शर्मा प्रधानाचार्य रहें,तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित तेजपाल शर्मा ने की व मंच संचालन पंडित हरीदत्त शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री पंडित गोपाल शर्मा व थाना प्रभारी संजय पांडे रहें।मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं थाना प्रभारी संजय पांडे को पटका पहनाकर व फूल मालार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने कहा कि चैयरमेन पंडित मांगेराम शर्मा की अगुवाई में वर्ल्ड ब्राह्मण फ़ेडरेशन, यूपी ब्राह्मणों के उत्थान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से पिछले कई वर्षों से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड एवं जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में भगवान परशुराम घाट एवं भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा लगाए जाने की मांग कर रहा है।

ज्ञातव्य हो कि पूर्व में जिलाधिकारी हापुड़ को ज्ञापन देकर प्रशासन को पत्राचार द्वारा अवगत कराया गया। उन्होंने पुनः बृजघाट पर भगवान परशुराम घाट व भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा प्रशासन द्वारा लगवाए जाने की पुनः मांग की।कार्यक्रम में, पं.देवेन्द्र शर्मा एवं थाना प्रभारी संजय पांडे को भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। सम्मान समारोह में, कुलदीप शर्मा, जिलाध्यक्ष, लोकेश शर्मा जिला मीडिया प्रभारी, देवेंद्र शर्मा प्रधानाचार्य, उमेश सेनरा प्रधानाचार्य, विष्णु दत्त शर्मा,के.के शर्मा प्रधान, अमित गौड़ प्रधान, प्रशांत शर्मा प्रधान, सुनील शर्मा, मनोज शर्मा, विवेक उर्फ निशु शर्मा, शिव कुमार शर्मा, सतीश शर्मा, महेश शर्मा, बाल कृष्ण शर्मा, हरेंद्र शर्मा आदि भी उपस्थित रहें।