आरडब्ल्यूए 55 एवं प्राधिकरण अधिकारियों की बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न
नोएडा। सेक्टर-55 आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों एवं नोएडा प्राधिकरण के जल एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल एवं जल) श्री आर.पी. सिंह ने की।
बैठक में सेक्टर की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री आर.पी. सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेक्टर में विद्युत, जलापूर्ति एवं स्ट्रीट लाइट से संबंधित जो भी कमियां हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करते हुए आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं।
उन्होंने गेट नंबर-5 पर प्रकाश व्यवस्था की कमी को दूर करने तथा उसे आकर्षक फसाड लाइटिंग से सजाने के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर अतिरिक्त लाइट पोल लगाने के भी आदेश दिए, जिससे सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था बेहतर हो सके।
बैठक में सेक्टर में दो नए फाउंटेन स्थापित करने का भी आश्वासन दिया गया। जलापूर्ति एवं सीवर से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में फोनरवा के महासचिव श्री के.के. जैन भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने सेक्टरवासियों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।
आरडब्ल्यूए की ओर से अध्यक्ष सतनारायण गोयल, महासचिव नीरज शर्मा, राकेश शर्मा, सुदेश खोखर, दिनेश पाठक, बंधु भूषण शर्मा एवं योगेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में अध्यक्ष एवं महासचिव ने प्राधिकरण के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा सेक्टर के विकास एवं समस्याओं के समाधान हेतु उनके सकारात्मक सहयोग की सराहना की।


