गौशाला में नव निर्मित यज्ञ शाला का हुआ उद्घाटन एवं श्रीकृष्ण मंदिर का भूमि पूजन सम्पन्न
नोएडा। एकादशी के पावन अवसर पर गौशाला में नव निर्मित यज्ञ शाला का उद्घाटन एवं श्रीकृष्ण मंदिर का भूमि पूजन सम्पन्न
आज एकादशी के पावन अवसर पर सेक्टर-14 स्थित श्री कृष्ण माँ जलपा भवानी गौशाला समिति , पक्षी विहार रोड, सेक्टर १४ ए के प्रांगण में नव निर्मित यज्ञ शाला एवं उनके समीप प्रस्तावित श्रीकृष्ण भगवान मंदिर के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।

इस अवसर पर गौशाला समिति के सभी ट्रस्टी एवं कोर कमिटी के सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से ट्रस्टी श्री कुमार लखोटिया, राजीव लोचन, अजय कुमार गुप्ता, बी.के. वर्मा जी, आर.के. वर्मा, नरेंद्र जिंदल, विजय सोनी, महेंद्र लड्ढा एवं नीरज अग्रवालजी सहित समिति के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लेकर गौसेवा और धार्मिक गतिविधियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
समिति के सदस्यों ने बताया कि गौशाला परिसर में हवन कुंड एवं श्रीकृष्ण मंदिर के निर्माण से यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए एक पवित्र स्थल प्राप्त होगा।


