नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए 34 टीम ने सोसायटी की सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था को लेकर निवासियों के साथ की बैठक
नोएडा। सेक्टर 34 स्थित उदयगिरि प्रथम की नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी (रोहित चौहान पैनल) ने सोसायटी के सैन्टल पार्क में निवासियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया जिसमें सोसायटी निवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सोसायटी की सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था के साथ साथ विकास के मुद्दे पर गहन चर्चा की, सभी निवासीगणो ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी अपने सुझाव प्रस्तुत भी किए।

अमित पोरवाल ने बताया कि नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी 1 दिसंबर से अपना कार्यभार ग्रहण करेगी।
बैठक में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रोहित चौहान, विजय कुमार वर्मा, वेद प्रकाश तिवारी, शंभू कुमार मिश्रा, विशाल शर्मा, अमित पोरवाल, अक्षय कुमार सोम, राणा मुखर्जी, जितेन्द्र चौरसिया, जीशान, ज्योति, सुनील कुमार राय, राम प्रकाश, पियूष कुमार गौड़ आदि के साथ-साथ सेक्टर के अन्य निवासी भी उपस्थित रहे।


