गौतमबुद्ध नगर गणतंत्र दिवस में आकर्षण का केंद्र बनेंगे नन्हे परिंदे वैन

गौतमबुद्ध नगर गणतंत्र दिवस में आकर्षण का केंद्र बनेंगे नन्हे परिंदे वैन

नोएडा।PNI News। आजादी के 73वें गणतंत्र दिवस के वर्षगांठ पर गौतमबुद्ध नगर के पुलिस के परेड में इस साल गौतमबुद्ध नगर पुलिस, एचसीएल फाउंडेशन व चेतना संस्था के संयुक्त संचालन में नन्हे परिंदे वैन मुख्य आकर्षण रहेगी। ज्ञातव्य है कि यह वैन श्री आलोक सिंह जी के नेतृत्व उद्घाटन हुआ और नोएडा व ग्रेटर नोएडा के 16 इलाकों में लगभग 1400 बच्चों को परोक्ष रूप में सहायता प्रदान कर रही है। यह वह बच्चे हैं जो कि विषम परिस्थितियों में रहते या कार्य करते है और किसी कारणवश भिन्न-भिन्न समान बेचने में लिप्त हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 20 बच्चों को परेड देखने का निमंत्रण कमिश्नर सर द्वारा प्राप्त हुआ है। ज्ञातव्य है की 14 नवंबर 2021 में नन्हे परिंदे वैन के उद्घाटन के दिन चेतना संस्था के निदेशक श्री संजय गुप्ता, द्वारा गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त के सामने बच्चों द्वारा पुलिस परेड देखने की इच्छा व्यक्त की थी। जिसके फलस्वरूप वरिष्ठ पुलिस आयुक्त श्री आलोक सिंह जी ने बच्चों की इच्छा को स्वीकार किया।

चेतना संस्था के निदेशक संजय गुप्ता ने कहा कि हमें खुशी है कि वरिष्ठ पुलिस आयुक्त श्री अलोक सिंह जी द्वारा बच्चों की इच्छा को स्वीकार करके कल परेड देखने का अवसर के साथ ही नन्हे परिंदे वैन को भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया गया। ठंड व covid सुरक्षा हेतु बच्चों का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा। बच्चों के लिए गर्म कपड़े, मास्क की व्यवस्था आदि और साथ ही नोएडा पुलिस के तरफ से बच्चों के लिए जलपान व उपहारों की भी व्यवस्था की गई है। एचसीएल फाउंडेशन की निदेशक सुश्री निधि पुंढीर जी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एचसीएल फाउंडेशन और नोएडा पुलिस का यह प्रयोग बहुत सफलतापूर्वक चल रहा है।