शोभाराम चंदीला को महिला उन्नति संस्था के पदाधिकारियों ने पगड़ी बांधकर दी बधाई

शोभाराम चंदीला को महिला उन्नति संस्था के पदाधिकारियों ने पगड़ी बांधकर दी बधाई

जनपद दीवानी एवम फौजदारी बार एशोसियेशन गौतमबुद्धनगर के वार्षिक चुनाव 2025-26 मे सचिव पद पर विजयी हुए ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर गांव निवासी एडवोकेट शोभाराम चंदीला को महिला उन्नति संस्था के पदाधिकारियों ने पगड़ी बांधकर बधाई दी।

संस्थापक डा.राहुल वर्मा और महासचिव अनिल भाटी ने एडवोकेट शोभाराम को पगड़ी बांधकर जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह एक शानदार जीत है,  शोभाराम एडवोकेट के सचिव पद पर विजयी होने से क्षेत्र मे हर्षोल्लास का माहौल है, खासकर युवा एवम महिला वकील उनकी जीत से काफी खुश है उन्हें विश्वास है कि अब कोर्ट मे उनके लिए चैम्बर्स मिलने का रास्ता प्रशस्त होगा और वह अच्छे से प्रैक्टिस कर सकेंगे। वहीं सचिव शोभाराम एडवोकेट ने अधिवक्ताओं द्वारा उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद प्रकट करते हुए उनकी यह एकतरफ़ा जीत बहुत मायने रखती है और वह अधिवक्ताओं के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

इस दौरान एडवोकेट अनिल भाटी तिलपता, डा. ओमवीर बघेल अरूण भाटी एडवोकेट, सेलकराम और रामप्रसाद मुखिया आदि लोग उपस्थित रहे।