लाठी डंडे से पीटकर किसान की हत्या, तीन पर मुकदमा दर्ज
नंदगंज(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के हाईवे रेवसा मोड़ के पास बृहस्पतिवार को बाइक सवार तीन हमलावरों ने लाठी-डंडे से पीटकर सब्जी लेकर बिक्री के लिए सब्जी मंडी जा रहे किसान की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी फरार हो गए। पुलिस और फाॅरेसिंक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना क्षेत्र के रेवसा मोड़

के पास हुई वारदात के बाद पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के घरों और दुकानों में लगे सीसी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है, जिससे हत्यारोपियों और बाइकों को चिह्नित करने में सफलता मिल सके। साथ ही पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। किसान की लाठी-डंडे से पीटकर हुई हत्या के मामले में पुलिस तीन संदिग्धों को उठाकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। वहीं भुड़कुड़ा सीओ शेखर सेंगर भी हत्या की गुत्थी सुलझाने जुटे हुए हैं। जबकि पुलिस ने घटना स्थल से खून से सना एक लाठी भी बरामद किया गया है। पुलिस ने जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया गया। लाठलिस घटना स्थल पर निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। ग्रामीणों और राहगीरों ने बताया कि घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक चालक ट्रक का पहिया खोल रहा था। उसने बताया कि वारदात को अंजाम देने में एक युवती और दो युवक शामिल थे। पहले तो कुछ समझ में नहीं आया। किसान लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और तीनों एक बाइक बैठकर शहर की ओर से भागने लगे। हालांकि पुलिस द्वारा छानबीन और खुलासे में मामला खुलकर सामने आ जाएगा।


