यू.पी. ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2023 से जुड़े मह्त्वपूर्ण पहलुओं पर हुई चर्चा

यू.पी. ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2023 से जुड़े मह्त्वपूर्ण पहलुओं पर हुई चर्चा

नोएडा। ग्लोबल बिजनेस इंडस्ट्रीज एसोसिएशन को जिला उद्योग केंद्र और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा संयुक्त रूप से बैठक मेँ आमंत्रित किया गया, जिसमें भविष्य में होने वाली यू.पी. ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2023 से जुड़े विभिन्न मह्त्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई, इसका बैठक का उदेश्य सभी उद्यमियों और निवेशकों को सरकार द्वारा कैसे ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दी जा सके जिससे सरकार अपनी  नयी पॉलिसी और योजनाओं को लोगों के समक्ष रख सके जिससे उनके उद्योग सुगमता से चल सके। बैठक का प्रतिनिधित्व जिला उद्योग केंद्र से अनिल कुमार और उ.प्र. राज्य औद्योगिक विकास निगम से अनिल शर्मा ने किया।
ग्लोबल बिजनेस इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व सचिव दीपक श्रीवास्तव और अभिषेक गुप्ता ने किया।