उप्र महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने किया अपना घर आश्रम का निरीक्षण
आज अपना घर आश्रम, नोएडा में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सम्मानित उपाध्यक्ष चारु चौधरी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं सेवाओं का गहन अवलोकन किया तथा यहाँ रह रहे जरूरतमंद महिलाओं (प्रभु जी)के प्रति किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान चारु चौधरी ने आश्रम में दी जा रही सुविधाओं, रहन-सहन की गुणवत्ता, चिकित्सा सेवाओं तथा देखभाल व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। आश्रम में रह रहे प्रभु जी के साथ संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुविधाओं का प्रत्यक्ष अनुभव लिया। आश्रम की व्यवस्थाओं को देखकर वे अत्यंत प्रसन्न हुईं और संस्था के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।
इसके साथ ही, चारु चौधरी चौधरी ने आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश महिला आयोग आश्रम के समुचित विकास एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने आश्रम की भावनात्मक एवं सामाजिक सेवा को अत्यंत सराहनीय बताते हुए इसे और अधिक सशक्त बनाने के लिए हरसंभव सहायता देने का वचन दिया।
अपना घर आश्रम उनके इस समर्थन और सहयोग हेतु आभार व्यक्त करता है तथा समाज के वंचित एवं बेसहारा प्रभु जी की सेवा में निरंतर तत्पर रहने के अपने संकल्प को दोहराता है।


