कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के प्रकोप से बचाव के समबंध में कोनरवा ने लिखा पत्र
नोएडा।PNI News। इस समय कोविड 19 महामारी के नऐ वेरियन्ट ओमीक्रोन का प्रकोप विश्व के साथ साथ भारत में भी बढ़त जा रहा है। इस नऐ वेरियन्ट को पुराने वेरियन्ट के मुकाबले ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। जिस प्रकार देश के अन्य राज्यो के साथ दिल्ली सहित सम्पूर्ण एन0सी0आर0 में इस महामारी का गम्भीर संक्रमण है और वहॉ पर प्रति दिन कई सो संक्रमीत कोरोना व ओमीक्रोन नऐ वेरियन्ट के निकल रहे है। इसको ध्यान में रखते हुऐ हमे सम्पूर्ण एन0सी0आर0 में ज्यादा सावधानी व सर्तक रहने की आवश्यकता है क्योकि हजारो लोग प्रति दिन एन0सी0आर0 जाते व आते है ऐसे में एन0सी0आर0 में भी संक्रमण बढ़ने का खतरा है। इसके साथ साथ पड़ोसी राज्यो से आने वाले लोगो पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। पिछले वर्ष के अनुभव को देखते हुऐ इस वर्ष भी पूर्व की भॉति युद्धस्तर पर सभी उपाय करने की आवश्यकता है।
इस समबंध में संस्था कुछ बिन्दुओ पर ध्यान आकर्षित कराना चाहती है -
एन0सी0आर0 में कोविड के इलाज के लिए प्रयाप्त मात्रा में बेड, वेन्टीलेटर नही है। अतः निजी कोविड हास्पिटल, बेड़, वेन्टीलेटर की संख्या, डॉक्टर, पेरा मेडिकल स्टाफ, की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।
बाजार, बड़े ट्रेफिक जंक्शन, मेट्रो स्टेशन में प्रवेश, सेक्टर/ सार्वजनिक कार्यालयों में प्रवेश द्वारा के पास दिशा-निर्देश के बिलबोर्ड/होर्डिंगस जागरूकता हेतू लगाई जानी चाहिए।
विग्त वर्ष पुलिस की गाड़ीयों के माध्यम से महामारी से बचाव के संदेश अनेक स्थानो पर चलाऐ गये थे, इसे पुनः किया जाना चाहिए। जिससे लोगो में ज्यादा जागरूकता आऐगी।
सम्पूर्ण एन0सी0आर0 के अस्पतालो में प्रयाप्त मात्रा में ऑक्सीजन युक्त बेड, आई0सी0यू0 बेड व वेन्टीलेटर की व्यवस्था की जानी चाहिए तथा डॉक्टर, परामेडिकल स्टाफ व जरूरी दवाईयॉ भी प्रयाप्त मात्रा में व्यवस्था की जानी चाहिए।
ऑक्सीजन की व्यवस्था तथा ऑक्सीजन के उत्पादन के विकलपो की तैयारी की जानी चाहिए क्योकि मरीजो की संख्या प्रति दिन बढ़ रही है। ऐसा न हो कि एक दम मरीजो की संख्या बढ़ जाऐ और व्यवस्था ठप पड़ जाऐ। अतः उपयुक्त मात्रा में व्यवस्था करनी चाहिए।
कोविड टेस्ट की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए जिससे संक्रमितो का शिघ्र पता लगा कर उपचार किया जा सके अन्यथा इनके कारण संक्रमण बढ़ सकता है।
टीकाकरण की स्पीड़ बढ़ाई जानी चाहिए विशेषकर 60 वर्ष से अधिक के लोगो को बुस्टर डोज अनिवार्य की जाये। जिन लोगो ने दुसरी डोज नही ली है उनको भी दुसरी डोज शिघ्र अति शिघ्र दी जानी चाहिए।
इस समबंध में समबंधित उच्च अधिकारियों द्वारा सामाजिक संगठन के लोगो के साथ अधिक जागरूकता हेतू एन0सी0आर0 के सभी शहरो में जूम मिटिंग की जानी चाहिए।
वैसे तो स्वास्थ राज्यो का विषय है परन्तु संविधान में सभी सरकारो को इसका दायित्व दिया गया है। तथा सभी राज्य सरकारो कोरोना की रोक-थाम के लिए केन्द्र के दिशा निर्देशो व गाईड लाईन पर कार्य करते है। सभी राज्य सरकारो को आवश्यक गाईउ लाईन दिये जाये तथा गाईड़ लाईनो का पालन सुनिश्चित किया जाये।


