यूएसआईईएफ फुलब्राइट कमीशन के सदस्यों ने एमिटी के शोधार्थियों को रिसर्च फेलोशिप अवसरों की दी जानकारी
एमिटी विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, विद्वानों और शोधार्थियों को फुलब्राइट रिसर्च फेलोशिप अवसरों की जानकारी प्रदान करने के लिए आज यूनाईटेड स्टेेट - भारत एजुकेशनल फांउडेशन (यूएसआईईएफ) फुलब्राइट कमीशन के वरिष्ठ प्रोग्राम लीडर डा सुदर्शन डैश और प्रोग्राम समन्वयक डा जया भारती ने एमिटी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। इस अवसर पर एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के एमिटी फांउडेशन फॉर साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन एलांयस के उप महानिदेशक डा नीरज शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा ए के सिंह ने उनका स्वागत किया।
यूनाईटेड स्टेेट - भारत एजुकेशनल फांउडेशन (यूएसआईईएफ) फुलब्राइट कमीशन के वरिष्ठ प्रोग्राम लीडर डा सुदर्शन डैश ने कहा कि यूएसआईईएफ एक 75 वर्ष पुराना बाइनुअल कमीशन है जिसका संचालन फुलब्राइट कार्यक्रम के माध्यम से संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के लोगों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। फुलब्राइट-नेहरू और अन्य फुलब्राइट फेलोशिप भारतीय शिक्षाविदों, छात्रों और पेशेवरों को शोध और/या पढ़ाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका जाने के लिए वित्त पोषित अवसर प्रदान करते हैं।
यह कार्यक्रम अमेरिकी नागरिकों को समान व्यावसायिक विकास उद्देश्यों के लिए भारत आने का अवसर भी प्रदान करता है। हमारा उददेश्य फुलब्राइट शोधार्थियों के मध्य आपसी नेटवर्किंग को बढ़ावा देना है डा डैश ने फुलब्राइट-नेहरू मास्टर्स फ़ेलोशिप, फुलब्राइट-नेहरू डॉक्टरल रिसर्च फेलोशिप, फुलब्राइट-नेहरू अकादमिक और व्यावसायिक उत्कृष्टता फेलोशिप फुलब्राइट-नेहरू पोस्टडॉक्टोरल रिसर्च फ़ेलोशिप, फुलब्राइट-कलाम जलवायु फेलोशिप, ह्यूबर्ट एच. हम्फ्री फ़ेलोशिप कार्यक्रम और फुलब्राइट विदेशी भाषा शिक्षण सहायक कार्यक्रम के संर्दभ में विस्तृत जानकारी प्रदान की। हमारे लिए हर क्षेत्र महत्वपूर्ण है और चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाता है। उन्होने कहा कि अपने शोध प्रस्ताव को प्रभावी बनाने के लिए उददेश्य को परिभाषित करे अपने प्रोजक्ट के महत्व और भारत . यूएसए में प्रांसगकिता को भी रेखांिकंत करें। समय सीमा और हर माह के एक्शन प्लान का जिक्र करें। उन्होनें एप्लीकेशन के दौरान दिशा निर्देश को अच्छे से पढ़ने की सलाह भी दी।
यूनाईटेड स्टेेट - भारत एजुकेशनल फांउडेशन (यूएसआईईएफ) फुलब्राइट कमीशन की प्रोग्राम समन्वयक डा जया भारती ने कहा कि यूएसआईईएफ की परियोजना है जो अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को सटीक और व्यापक जानकारी प्रदान करती है।
एमिटी फांउडेशन फॉर साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन एलांयस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा ए के सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि यह दौरा एमिटी के शोधार्थियों के लिए अत्यधिक लाभकारी होगा, क्योंकि वे यूएसआईईएफ फुलब्राइट आयोग के सदस्यों के साथ आमने-सामने बातचीत के माध्यम से बहुमूल्य जानकारी प्राप्त करेंगे, जिससे फुलब्राइट यूएसआईईएफ द्वारा घोषित योजनाओं की गहन समझ विकसित होगी, जिसमें सामाजिक विज्ञान से लेकर इंजीनियरिंग, गणित, सांख्यिकी, जैव इंजीनियरिंग और कई क्षेत्रों तक की व्यापक संभावनाएं शामिल हैं।
इस अवसर पर फुलब्राइट फेलो डा मल्लिका चैटर्जी ने अपने अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय की डा नूतन कौशिक, डा अमित खरकवाल और डा हर्षा खरकवाल भी उपस्थित थी।


