नोएडा के 50 स्वर्णिम वर्षों का अनोखा उत्सव, नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन द्वारा जनजागरूकता अभियान

नोएडा के 50 स्वर्णिम वर्षों का अनोखा उत्सव, नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन द्वारा जनजागरूकता अभियान

नोएडा की स्थापना 17 अप्रैल 1976 को हुई थी और इस वर्ष यह शहर अपने गौरवपूर्ण 50 वर्षों का उत्सव मना रहा है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन (NPSF) ने एक अनोखे अंदाज़ में जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया।

आज, 16 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से यह अभियान होशियारपुर, नोएडा से प्रारंभ हुआ, जिसमें बच्चों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। टीम ने स्थानीय बाजार, पार्क और दुकानों में जाकर नागरिकों से संवाद किया और उन्हें बताया कि नोएडा ने 50 गौरवपूर्ण वर्ष पूरे कर लिए हैं। साथ ही, उनसे यह सवाल भी किया गया:

आपने नोएडा में क्या बदलाव देखे हैं? आप किन क्षेत्रों में और सुधार देखना चाहते हैं?

एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हम नोएडा को स्वच्छ और हरित बनाने में कैसे योगदान दे सकते हैं?

इस अभियान का उद्देश्य लोगों में सामाजिक ज़िम्मेदारी की भावना जगाना और नोएडा को एक बेहतर शहर बनाने के लिए समुदाय को सक्रिय करना था।

विशेष धन्यवाद: एनपीएसएफ क्रिएटिव हेड – सुश्री पारुल त्यागी, डायरेक्टर सुश्री वनीता भट्ट, विद्याधारा प्रभारी सुश्री नीरू भान

सभी समर्पित शिक्षकगण अमीषा, स्नेहा, खुशी और विशेष रूप से एनपीएसएफ सलाहकार सुश्री राजेश्वरी त्यागराजन को जिनकी सलाह से इस कार्यक्रम की योजना सफलतापूर्वक बनाई गई।

एनपीएसएफ इस अवसर पर सभी नागरिकों से आह्वान करता है कि आइए, हम मिलकर नोएडा को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाने की दिशा में अपना योगदान दें।