थाने के समीप पंचायत भवन को चोरों ने खंगाला, पुलिस के गस्त पर उठ रहे सवाल
गाजीपुर जिले के जमानियां अंतर्गत नगसर हाल्ट थाना से चंद कदम दूरी पर स्थित अवंती गाँव के पँचायत भवन में बीते देर रात को अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन के दरवाजे का ताला चटका कर उसमें रखा गया,दो बैट्री,
सीपीयू, जीपीएस,मानीटर,एक कुलर, चार कुर्सी,प्रिंटर,इन्वर्टर के अलावा सीसी कैमरा व डीवीआर भी चुरा लिया।इसके अतिरिक्त चोरों ने ग्राम पंचायत कार्यालय में चोरों ने रखे गये सभी जरुरी तरह के अभिलेख आदि भी अपने साथ लेते गये,ग्रामीणों के अनुसार चुराए गये समान की वर्तमान बाजारू कीमत करीब दो लाख रूपये है।पंचायत भवन में हुए इस चोरी की जानकारी लोगों को उस समय हुई जब ग्रामीण आज बृहस्पतिवार की सुबह
उस समय हुई जब वह पंचायत भवन पहुंचे देखा कि उसका दरवाजे का ताला टूटा पडा हुआ है। इसके बाद तो चोरी की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो गई।
सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह इसकी सूचना नगसर हाल्ट थाना पुलिस को दिया,साथ ही उन्होंने इसकी सूचना पंचायत सहायक व ग्राम सचिव मीनू राय को दिया,तो उनमें चोरी की सूचना मिलते ही हडकंम्प मच गया।इस चोरी के मामलें में ग्राम प्रधान सुनीता सिंह ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया।जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई ।वहीं ग्रामीणों ने कहा कि जब सरकारी भवन और सामान सुरक्षित नही है तो सामान्य आमजन व उनके सामान कैसे सुरक्षित रहेगा इस बात का लोगों को भय सता रहा है ।
मालूम हो कि जनवरी 2024 से लेकर अब तक चार महीनें में रेवतीपुर ब्लाक अंतर्गत छह पंचायत भवनों, गोपालपुर, सरहुला, मेदनीपुर, गगरन,ताडीघाट, एवं अवंती पंचायत भवनों का ताला चटका चोरों ने करीब छह लाख से अधिक के समान चुरा चुके है।
नगसर थानाध्यक्ष सन्तोष राय ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।


