उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बनाया 74वां गणतंत्र दिवस

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बनाया 74वां गणतंत्र दिवस

नोएडा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के संयुक्त तत्वाधान में अपने राष्ट्रीय पर्व 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन सेक्टर 56 में मनोज गुप्ता एडवोकेट के निवास स्थल पर सुनील गुप्ता एनसीआर अध्यक्ष एवं चेयरमैन की अध्यक्षता में किया गया, इस समारोह में वंदना त्रिपाठी आईएएस विशिष्ट कार्याधिकारी नोएडा प्राधिकरण मुख्य अतिथि के तौर पर रही।

इस आयोजन में ध्वजारोहण के उपरांत वंदना त्रिपाठी जी का पुष्प गुछ, अंग वस्त्र एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 स्थापना दिवस का सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया, इस आयोजन में प्राधिकरण के समक्ष अपनी बात रखते हुए सुनील गुप्ता ने जोर दिया कि प्राधिकरण अधिकारियों एवं व्यापारी वर्ग के बीच आपसी माहौल व्यवहारिक एवं मजबूत संबंध पर जोड़ दिया गया जिस पर वंदना त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि प्राधिकरण अधिकारियों एवं व्यापारियों के बीच आपसी तालमेल पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा उनके कार्यों को जल्दी किया जाएगा।

इस आयोजन में राधा कृष्ण गर्ग जी, डॉ वीके गुप्ता, रवि कांत मिश्रा, डी.पी. गोयल, संजय जैन अध्यक्ष, सुधीर पोरवाल महासचिव, अमित अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेश बंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज गुप्ता एडवोकेट विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष, रमाकांत गर्ग, तनवीर चौधरी, राजकुमार अग्रवाल एवरग्रीन, मनोज गुप्ता संगठन महामंत्री, फूल सिंह यादव उपाध्यक्ष, राहुल भाटिया सचिव, गोविंद अग्रवाल सचिव, कुम्मु जोशी भटनागर चेयर पर्सन महिला विंग, सीमा  रावत, आशा पोद्दार, कविता सिंह, वंदना शर्मा, उषा थापा, निमिषा नेगी, रेनू बाला शर्मा, इंदु यादव, आर  एस अग्रवाल, आनंद गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, समेत दोनों संस्थाओं के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस समारोह में शामिल हो गणतंत्र दिवस मनाया।