अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट में वेंकटेश्वरा क्रिकेट अकादमी ने 86 रन से जीता मैच

अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट में वेंकटेश्वरा क्रिकेट अकादमी ने 86 रन से जीता मैच

ग्लोबल बजाज एक्सइटेल ट्रॉफी मन्नत खन्ना मेमोरियल अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट में वेंकटेश्वरा क्रिकेट अकादमी ने 86 रन से जीता मैच

नई दिल्ली - ग्लोबल बजाज एक्सइटेल ट्रॉफी मन्नत खन्ना मेमोरियल अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज 35 ओवर का मैच वेंकटेश्वर क्रिकेट अकादमी और आर.के.बी क्रिकेट एकेडमी इलेवन के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी वेंकटेश्वर क्रिकेट अकादमी टीम ने निर्धारित 35 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 333 का स्कोर बनाया। वहीं पराजित टीम आर.के.बी क्रिकेट एकेडमी इलेवन 8 विकेट के नुकसान पर 247 रनों पर सिमट गई।

आज के मैच में वेंकटेश्वरा क्रिकेट अकादमी के अगस्त्य वत्स ने 152 रनों की नाबाद पारी खेली प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। वेंकटेश्वरा क्रिकेट अकादमी ने 86 रन से अपना मुकाबला जीता।

मुख्य अतिथि रहे एडवोकेट प्रेसिडेंट बृजमोहन गर्ग, अमरजीत कौर व इंडियन डीफ कोच देवी दत्त ने आज के मैच ओफ द प्लेयर अगस्त्या वत्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

वेंकटेश्वरा क्रिकेट अकादमी के अगस्त्या वत्स ने 152, आर्यन कपूर ने 105 रनों का योगदान दिया। आर.के.बी क्रिकेट एकेडमी इलेवन के जसराज सिंह अरोड़ा ने सर्वाधिक 109 रनों की शानदार पारी खेली।