टीबी से जूझ रहे 1400 बच्चों को गोद लेने के लिए एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन हुए सम्मानित

टीबी से जूझ रहे 1400 बच्चों को गोद लेने के लिए एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन हुए सम्मानित

राज भवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गत वर्ष टीबी से जूझ रहे 1400 बच्चों को गोद लेकर उनका इलाज एवं खाने पीने की संपूर्ण व्यवस्था करने के लिए नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन अध्यक्ष विपिन मल्हन को सम्मानित किया एवं समाज के प्रति एसोसिएशन की भूमिका की सराहना की।

इस अवसर पर अध्यक्ष विपिन माल्हन ने कहा कि हमारी संस्था उद्यमियों की सबसे पुरानी संस्था है जिसकी स्थापना 1978 में हुई थी , हमारी संस्था सदैव ही समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को समझती है और आज जब इस कार्य के लिए महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा सम्मानित करने पर गर्व महसूस हो रहा है, इससे हमे हौसला मिलता है। हम सभी उद्यमी भाइयों की तरफ़ से महामहिम का धन्यवाद देते है। इस अवसर पर उनके साथ महासचिव वी. के. सेठ एवं सह कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा राज्य भवन लखनऊ में उपस्थित रहे।