जिहादी जानवरों से रहना होगा सावधान: विनोद बंसल

जिहादी जानवरों से रहना होगा सावधान: विनोद बंसल

आतंकी विस्फोट के हुतात्माओं की आत्म शांति हेतु आर्यसमाज गोविंदपुरी में हुआ शांति यज्ञ

नई दिल्ली। दिल्ली में लालकिले के सामने हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए आज एक शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञोपरांत अपने उद्वोधन में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विनोद बंसल ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है। किंतु, दिल्ली की इस ताजा घटना में डॉक्टरों व चिकित्सा जगत से जुड़ी कुछ संस्थाओं की संलिप्तता ने दुनिया के इस महान् पेशे की पारदर्शिता और समर्पण के भाव पर भी बट्टा लगाने का प्रयास किया है। 

उन्होंने कहा कि अब तक यही कहा जाता था कि गरीबी, अभाव, अशिक्षा या बेरोजगारी के कारण मुस्लिम युवा आतंकी बनते हैं किंतु अब तो इस्लामिक जिहाद ने अपना पर्दा स्वयं हटा कर सिद्ध कर दिया कि इस मजहबी बुखार से डॉक्टर इंजीनियर व अन्य पढ़े लिखे व संपन्न लोग भी अछूते नहीं रहे। जीवन बचाने का संकल्प लेने वाले डॉक्टर भी जीवन लेने को उतारू हैं! किसी भी काफिर को मारने के लिए ये किसी भी हद तक कुछ भी कर सकते हैं। ऐसे में हिंदू समाज को ऐसे सभी जिहादी डॉक्टरों व चिकित्सा जगत से जुड़े अन्य कट्टरपंथियों से भी विशेष रूप से सावधान रहना होगा। ऐसी मानसिकता ने हिंदू मरीजों के मन में भी एक गंभीर संशय व डर का निर्माण किया है जिसकी विश्वास बहाली बहुत आवश्यक है।

दक्षिणी दिल्ली स्थित आर्य समाज गोविंद पुरी में हुए इस यज्ञ में शामिल श्रद्धालुओं और समाज सेवी लोगों को संबोधित करते हुए आर्य समाज के मंत्री श्री सुरेश गुप्ता ने घटना की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए सभी लोगों को सावधान रह कर ऐसी मानसिकता के विरुद्ध आगे आने का आह्वान किया।

पुरोहित विनोद आर्य के ब्रह्मत्व में संपन्न शांति यज्ञ में आर्य समाज के प्रधान श्री प्रेम चन्द गुप्ता, आर्य समाज की महिला प्रधाना श्रीमती कमलेश साहनी, मंत्री विमलेश मिश्र, कोषाध्यक्ष नीरू गुप्ता, अनीता आर्य व प्रोफ़ेसर डॉ अंकुर राज सहित बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी व राष्ट्रीयता से ओतप्रोत जन समुदाय उपस्थित था।