हैदराबाद में जिहादियों द्वारा वाल्मीकि युवक पर जानलेवा हमले पर भी क्यों है इंडी में सन्नाटा ??
सोनू की पूज्या मां, जो वाल्मीकि समुदाय से हैं, ने कहा, "मेरा बेटा जिंदगी के लिए लड़ रहा है। मैं गौ रक्षा के लिए दस और बेटों की कुर्बानी देने को तैयार हूं। सरकार अपराधियों को गिरफ्तार करे।"
संपूर्ण गौ भक्त हिंदू समाज का ऐसी वीर माता को कोटिश: नमन्...
कल जब देश गोवर्धन पूजा कर रहा था तब गौ तस्कर इब्राहिम कुरैशी गौ भक्त सोनू (प्रशांत) को हमेशा के लिए शांत करने में जुटा था। इब्राहिम के साथ अन्य गौ भक्षकों ने, गौ रक्षा के विश्वव्यापी संकल्प दिवस (गोवर्धन पूजा) पर, षडयंत्र पूर्वक उसे गोलियों से भून दिया।
हिंदुओं के प्रति उदासीन शासन और गौ तस्करों के प्रति हमदर्द प्रशासन ने यदि ऐसे जिहादी गौ हत्यारों पर ठीक से शिकंजा कसा होता तो भाग्यनगर (हैदराबाद) में प्रशांत को आज अस्पताल के ICU में जिन्दगी और मौत के बीच जूझना नहीं पड़ता।
इस्लामिक कट्टरपंथियों की हिम्मत तो देखिए...!!
लगता है कि इनकी यह जिद है कि हिंदुओं का कोई पर्व जिहादी हमलों से वंचित न रह जाए!! बड़ी बात यह भी है कि जब ये हिंसक भेड़िए गौरक्षों पर हमला करते हैं तो INDI के पूरे गठबंधन में सन्नाटा पसर जाता है। किंतु, यह चुप्पी उस समय और विस्मयकारी हो जाती है जब पीड़ित सोनू वाल्मीकि समुदाय का होने के बावजूद दलितों और PDA के कथित मसीहा माया, ममता, राहुल, टीपू और रजाकारों के वंशज ओवैसी समेत सबके मुंह में दही जम जाता है। किसी के मुँह से एक शब्द निंदा का भी नहीं निकल पाता। आज विश्व हिंदू परिषद के एक प्रतिनिधि मंडल ने हॉस्पिटल पहुंच कर प्रशांत की पूज्य मां व अन्य परिजनों से मिलकर पीड़ित का हालचाल जाना और परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया।
खैर..!! हमें विश्वास है कि भाग्य नगर पुलिस हमलावर जिहादियों के विरुद्ध कठोरता करवाई तो सुनिश्चित करेगी ही गौ भक्त हिंदू समाज भी गौ रक्षा के अपने संकल्प के प्रति और दृढ़ता के साथ खड़ा होगा। ऐसी घटनाओं से गौ रक्षक ना डरने वाले हैं और ना ही पीछे हटने वाले। संपूर्ण हिंदू समाज पीड़ित परिवार के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है।


