पति के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए महिलायों ने की पूजा -अर्चना
नोएडा : करवा चौथ के अवसर पर सैक्टर -35 की महिलाएं सज-धजकर सैक्टर के पार्क संख्या 1 में दोपहर बाद 4 बजे सामूहिक रूप से एकत्रित हुईं और पति के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए पूजा -अर्चना की।
आरडब्ल्यूए 35 अध्यक्ष एम. पी. सिंह ने बताया कि अखंड सौभाग्य और अटूट प्रेम का प्रतीक करवा चौथ का पावन पर्व आज देशभर में बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैँ इसी क्रम में हमारे सेक्टर कि महिलायों भी सामूहिक रूप से पार्क में एकत्रित हुईं और पति के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए पूजा -अर्चना की। श्रेष्ठा सिंह एवं माधवी शर्मा की पहली करवा चौथ थी.
इस अवसर पर चारु गोयल, जागृति, शीतल, आकृति, अलका चौधरी, शशी , माधवी शर्मा, शिखा, सुनीता, आभा, विभा त्यागी, अंजलि त्रिवेदी, वर्षा, रेशमा, नीलम, सविता, दीप्ति, सुगंधा बंसल,आकृति, मीनल पाठक, रेशमा सिन्हा, तनु, नीलम, निशि ,आकृति, अश्वीन, श्वेता, रचना,मनाली, आदि उपस्थित रही और मेहंदी रचे हाथ वाले समूह में शामिल होकर फोटो शेयर किये।
वहीं बाला वैद, रवि सरीन, सुमन जिंदल, कुसुम सिंह, पूनम गुप्ता, पूनम शर्मा, संदीपा सिंह, ममता, रश्मि पाठक रवि सरीन ने बहुओं से थाली अदला बदली का कार्यक्रम कराया और बहुओं को आशीर्वाद दिया।


