विश्व दिव्यांग दिवस : फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन की SGT यूनिवर्सिटी में कार्यशाला
विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में 24 दिसंबर को फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन की टीम ने गुरुग्राम स्थित SGT यूनिवर्सिटी में फिजियोथेरेपी के विद्यार्थियों के लिए दिव्यांगता से उत्पन्न द्वितीयक जटिलताओं की रोकथाम तथा “Empowering Ability Beyond Disabilities” एवं Pelvic Health पर जागरूकता आधारित एक विशेष हैंड्स-ऑन वर्कशॉप का आयोजन किया।

इस अवसर पर डॉ. महिपाल सिंह, डॉ दीक्षा श्रीवास्तव, डॉ. सुष्मिता भाटी एवं डॉ. भावना आनंद ने विद्यार्थियों के साथ अपने व्यावहारिक अनुभव एवं पेशेवर दृष्टिकोण साझा किए। कार्यशाला में दिव्यांग व्यक्तियों में होने वाली द्वितीयक जटिलताओं की समय रहते पहचान, उनकी रोकथाम, कार्यात्मक क्षमता को सशक्त बनाने की रणनीतियाँ तथा पेल्विक हेल्थ के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में SGT यूनिवर्सिटी द्वारा फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन एवं उसकी टीम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान फिजियोथेरेपी विभाग की डीन डॉ. पूजा आनंद द्वारा विशेष रूप से डॉ. महिपाल सिंह को सम्मानित किया गया। सम्मान के उपरांत डॉ. महिपाल सिंह ने बच्चों द्वारा तैयार की गई इन-हाउस मैगज़ीन “Horizon” एवं इन-हाउस न्यूज़लेटर “Winsome Times” डॉ. पूजा आनंद को भेंट की, जो दिव्यांग बच्चों की रचनात्मकता, क्षमताओं और आत्म-अभिव्यक्ति का सशक्त प्रतीक हैं।


