विश्व भाषा दिवस: अंतर्विद्यालय अंग्रेज़ी निबन्ध तथा भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
नोएडा। विश्व भाषा दिन के अवसर पर नोएडा लोक मंच द्वारा अंतर्विद्यालय अंग्रेज़ी निबन्ध तथा भाषण प्रतियोगिता जिसका उद्देश्य बच्चों में अंग्रेज़ी विषय के प्रति हिचक व डर को समाप्त करना तथा बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखार कर मंच प्रदान करना था।
इस प्रतियोगिता में 15 स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। हर स्कूल से 4-4 बच्चों ने लिखित परीक्षा दी जिसमें 21/02/24 को 17 बच्चों की भाषण प्रतियोगिता, जिस्में भाषण के विषय निम्नलिखित थे, सोशल मीडिया, समय का मूल्य, अंग्रेजी का महत्व ये संस्कार केंद्र स्कूल गढ़ी में हुआ जिस्में रचना यादव, गिरजा सिंह, रैना शाहमीरी जज थे।

प्रतियोगिता में आदर्श प्रथमिक विद्यालय चौड़ा के आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दूसरा स्थान संस्कार केंद्र की राखी ने और तीसरा स्थान आदर्श प्रथमिक विद्यालय चौड़ा के पुष्पा और एक संस्कार केंद्र स्कूल होशियापुर की राखी झा ने प्राप्त किया।
साथ ही दो बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए गए। नोएडा लोक मंच की तरफ से लीका सक्सैना, राजेश्वरी त्यागराजन, श्रीमती विभा बंसल, जुवेल जॉन थथा साक्षर हम फाउंडेशन की तरफ से पूजा चावला, ऋचा श्रीवास्था आधी प्रस्थुथ थे। सभी स्कूल के शिक्षकों एवं अभिभावको ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। निर्णायक मण्डल ने बच्चों के आत्मविश्वास तथा अंग्रेज़ी के सही उच्चारण की प्रशंसा की।


