वाईएसएस फाउंडेशन के साथ युगधारा फाउंडेशन ने कालिंदी कुंज घाट पर चलाया 71वाॅऺ स्वच्छता अभियान

वाईएसएस फाउंडेशन के साथ युगधारा फाउंडेशन ने कालिंदी कुंज घाट पर चलाया 71वाॅऺ स्वच्छता अभियान

नोएडा। नमामि गंगे की स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कालिंदी कुंज घाट पर वाईएसएस फाउंडेशन और युगधारा फाउंडेशन ने 71वाॅऺ  सफाई अभियान चलाया है। 

युगधारा फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्वेता त्यागी ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा एक अहम उपक्रम है जो स्वच्छता और हफ्ते के दौरान लोगों में स्वच्छता के महत्व को जागृत करता है। स्वच्छता को संरक्षित रखने के लिए सभी वर्गों के लोगों के सहयोग की आवश्यकता होती है और सामाजिक संस्थाओं द्वारा इस उद्यम में भाग लेना एक अच्छा कदम है।

इस सफाई अभियान से समुदाय के सदस्यों को अपने इलाके में स्वच्छता को संभालने के लिए प्रेरित किया जा सकता है.
युगधारा फाउंडेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन अरुण कुमार ने कहा कि सभी संस्थाओं को एकजुट होकर इस स्वच्छता अभियान पर कार्य करना होगा और जनता को जागरूक करना होगा।

वाईएसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया कि इस सफाई अभियान के दौरान, हम जल एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को भी जागरूकता फैलाने का प्रयास करेंगे। हम सप्ताहिक रूप से घाट पर सफाई अभियान का आयोजन करते हैं। जिसमें हम घाट के किनारों को सफाई करके, जल संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाएंगे, और समुद्र तटों और घाटों पर प्रदूषण कम करने के लिए उपायों को चर्चा करेंगे।

आज के कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ स्थानीय निवासियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया नमामि गंगे, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली नगर निगम, गंगा विचार मंच, वाईएसएस फाउंडेशन, परिवर्तन संस्था,  युगधारा फाउंडेशन, फ्रेंड्स ऑफ यमुना,  ट्री क्रेज फाउंडेशन, टाटा कंसल्टेंसी, एमिटी यूनिवर्सिटी के साथ-साथ गंगा टास्क फोर्स आर्मी का भी सहयोग रहा।