युगधारा फाउंडेशन ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
नोएडा। युगधारा फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया और यथार्थ अस्पताल द्वारा ग्राम शास्त्री गढ़ी सेक्टर 130 के शास्त्री विद्या मंदिर स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। संस्था की सचिव रीनू शर्मा ने बताया की संस्था द्वारा इस प्रकार के निःशुल्क कैम्प अलग अलग गाँव में लगवाकर ज़रूरतमंदों को सुविधा उपलब्ध करायी जाती है।

कैंप में चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श फ़िजिशियन ,स्त्री रोग विशेषज्ञ ,ब्लड प्रेशर,ब्लड ग्रुप ,ईसीजी ,बीपी,थायरॉइड आदि की जाँच की गई । संस्था के कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा ने बताया की निःशुल्क कैम्प में काफ़ी लोगो ने अपने स्वास्थ्य की जाँच करायी और इसका फ़ायदा उठाया। इस तरह के निःशुल्क कैम्प ज़रूरतमदों के लिए संस्था द्वारा लगाये जाते रहेंगे। कैम्प में यथार्थ हॉस्पिटल के डॉ ताहा, ,डॉ नाज़िया, रवि कुमार, प्रिया गौतम, प्रियंका और संस्था के सदस्यों ने योगदान दिया।


