युवा समाजसेवी ने शादी की सालगिरह पर प्राथमिक विद्यालय में वितरण किया पुस्तक

युवा समाजसेवी ने शादी की सालगिरह पर प्राथमिक विद्यालय में वितरण किया पुस्तक

गाजीपुर जंगीपुर एक समाजसेवी ने अपने शादी के सालगिरह पर एक अनोखी पहल करते हुए प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पेन कॉपी पुस्तक वितरण करो सादगी का सालगिरह मनाया।

समाजसेवी बबलू प्रजापति अपने गृह ग्राम अरसदपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को अपने शादी के सालगिरह पर कॉपी पेन पुस्तक के साथ मिठाई खिलाकर सादगी के साथ शादी का सालगिरह मनाया इस मौके पर उन्होंने कहा कि जीवन खुशियां मनाने का है एक-एक दिन हमारी जिंदगी के अनमोल है कोशिश बस इतना ही है कि अगर हमारे पास कुछ है तो उससे कुछ अलग करने का प्रयत्न करें विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे हमारे ग्राम सभा के हैं हमारे अपने हैं हम इनके लिए यह एक छोटा सा प्रयास कर वितरण कर पाए हैं यह हमारे जीवन का एक बहुत यादगार दिन है आगे भी हम इस तरह का कार्यक्रम कर समाज को अग्रेषित करने का काम करेंगे इस मौके पर मुख्य रूप से भगवान यादव ,आलोक यादव ,विजय राम ,रजूबिंद तिवारी, सुरेंद्र राम, व प्रधानाचार्य सुप्रिया जायसवाल ,सुशील प्रजापति, गोपाल यादव मौजूद रहे