आदर्श ज्ञान वाटिका स्कूल ने मनाया स्थापना दिवस
नोएडा। आदर्श ज्ञान वाटिका स्कूल ने स्थापना दिवस मनाया गया, विद्यालय की स्थापना के 17 वर्ष पूरे हो गए। इस उपलक्ष्य में विद्यालय में हवन कराया गया और सभी बच्चों के लिए की भोजन प्रसाद (भंडारा) की व्यवस्था रखी गई। विद्यालय प्रशासन ने प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत किसी भी प्रकार की सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया। विद्यार्थियों से घर से खाली लंच बॉक्स मंगवाए गए और उनमें ही भोजन प्रसाद वितरित किया गया गया। विद्यार्थियों, उनके परिवार और शिक्षक गणों समेत लगभग 1500 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस शुभावसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा चौहान ने विद्यार्थियों को विद्यालय की विकास यात्रा से अवगत कराया। कार्यक्रम में प्रबंधक प्रदीप कुमार चौहान, सहसंस्थापक अचलावती, पूनम शर्मा, दयाल सिंह, नूतन चौहान, चंचल शर्मा, दीपक चौधरी, अवनीश कुमार, राजेंद्री चौधरी, शालिनी सिंह, मंजू सिंह, शेफाली देवरा समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहे।


