किसान, मजदूर, सफाई कर्मचारियों के ऊपर छींटाकशी अत्याचार किया जा रहा है - परविंदर यादव
नोएडा।PNI News। भारतीय किसान यूनियन क्रांति की एक मीटिंग का आयोजन ग्राम सोरहखा सैक्टर 115 कार्यालय पर किया गया जिस की अध्यक्षता संदीप चौधरी व मीटिंग का संचालन सोनू बिसरख ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव सुंन्दर सिकंदरपुर ने भारतीय किसान यूनियन क्रांति का विस्तार करते हुए नरेश कश्यप को सफाई कर्मचारी मजदुर प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया एवं हिमांशु सिंह को नोएडा महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष परविंदर यादव ने बताया कि आए दिन किसान मजदूर सफाई कर्मचारियों के ऊपर छींटाकशी अत्याचार किया जा रहा है जो कि अत्यंत गलत है और इसको बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा। भारतीय किसान युनियन क्रांति आने वाले समय में सफाई मजदूरों के हक की लडाई सड़क तक लडेगी। इस मौके पर रवि यादव, किसान नेता सुशील यादव, विवेक मौर्य, ऋषि कश्यप आदि लोग मौजुद रहे।


