ऑनलाइन पंजीकरण में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से की चर्चा
नोएडा। ग्लोबल बिज़नेस इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन टीम ने अग्निशमन विभाग सेक्टर-71 में आये नए अग्निशमन अधिकारी योगेंद्र प्रसाद को उनके कार्यभार संभालने पर बधाई दी और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस बैठक में ऑनलाइन पंजीकरण में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
सचिव दीपक श्रीवास्तव ने अग्निशमन विभाग विशेषकर सेक्टर-71 के बहादुर अधिकारियों द्वारा किये गए साहासिक कार्यों व बहादुरी की प्रशंसा की आगजनी की घटनाए गत मास अप्रैल-2022 में सेक्टर-63 अथवा सेक्टर-65 में कई बार हुई जिनको प्रत्यक्ष रूप से कई बार जीबीआईए के पदाधिकारियो ने देखा व उन घटनाओं का वीरता के साथ सामना करते हुए सेक्टर-71 के अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को देखा गया।
ग्लोबल बिज़नेस इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की तरफ से बैठक में ईसी मेंबर राजीव शुक्ला, अंतेश भंडारी, प्रमोद अग्रवाल एवं अभिषेक गुप्ता उपस्थित रहे।


