श्रम विभाग से जुड़े मुद्दों पर जीबीआईए ने की कार्यशाला

श्रम विभाग से जुड़े मुद्दों पर जीबीआईए ने की कार्यशाला

नोएडा।PNI News। सेक्टर-63 में ग्लोबल बिज़नेस इंडस्ट्रीज एसोसिएशन नोएडा टीम ने श्रम विभाग के अधिकारियों के सहयोग से एक कार्यशाला का आयोजन किया।
सहायक श्रमायुक्त सुभाष यादव ने ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था के बारे में श्रमिकों को जानकारी दी और उनके अधिकारों और उनके कार्यकलाप व विभिन्न प्रकार की श्रमिक योजनाओ के बारे में अबगत कराया। इसी के साथ भविष्य में इस तरह के आयोजन में सम्मलित होने की अपनी इच्छा व्यक्त की।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजय शंकर, दीपक मौर्या ने श्रम विभाग से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा कर श्रमिको को जानकारी उपलब्ध कराई।
इस अवसर पर जी.बी.आई.ए. नोएडा टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले पदाधिकारीयो में सचिव दीपक श्रीवास्तव, भरत खन्ना, संजय खन्ना, सत्या चक्रबर्ती, दीपक कुमार, राज कुमार, सूरज मिश्रा, अभिषेक गुप्ता व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।