समस्याओं को लेकर उधमी मिले स्थानीय विधायक पंकज सिंह से
नोएडा। एसोसिएशन ऑफ कॉमन फेसिलिटी एरिया फ़ॉर इंडस्ट्रीस के तत्वाधान सेक्टर 9 के उधमियों का एक प्रतिनिधि मंडल लगभग 500 उधमियों की संख्या में स्थानीय विधायक पंकज सिंह से मिला और सेक्टर 9 की समस्याओं से अवगत कराया। महासचिव सतनारायण गोयल ने बताया कि प्राधिकरण लगातार कॉमर्शियल का हवाला दे कर उधमियों का उत्पीड़न कर रहा है और सीलिंग के नाम पर उधमियों से अवैध धन उगाही कर रहा है न्यायालय के आदेशों की आड़ में प्राधिकरण का भ्र्ष्टाचार यहाँ फल फूल रहा है।

उधमियों की समस्याओं के संदर्भ में विधायक पंकज सिंह ने नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से बात की ओर किसी भी तरह की गलत कार्यवाही ना करने के लिए आदेशित किया और साथ ही कहा कि जब भी सेक्टर 9 मार्किट में किसी भी तरह के सर्वे के लिए जायें तो स्थानीय एसोसिएशन के पदाधिकारियों को साथ मे अवश्य ले जाएं ताकि किसी भी प्रकार का संसय ना रहे। आगे उन्होंने उधमियों से कहा कि न्यायालय द्वारा आदेशित कार्यवाही सुचारू रूप से चलती रहेगी परंतु नोएडा प्राधिकरण उन आदेशों की आड़ में किसी भी उधमी को प्रताड़ित नही करेगा।


