पंत जयंती पर सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल ने दी संगीतमय श्रद्धांजलि डॉ. माला कपूर के ने जगाई पर्यावरणीय चेतना

पंत जयंती पर सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल ने दी संगीतमय श्रद्धांजलि डॉ. माला कपूर के ने जगाई पर्यावरणीय चेतना

संवाददाता 

नई दिल्ली/ गाजियाबाद।‌ स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोविंद वल्लभ पंत की 135वीं जयंती के अवसर पर राजधानी दिल्ली में आयोजित स्मृति समारोह में सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल गाजियाबाद के बच्चों की ओर से उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्कूल की डॉयरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. माला के नेतृत्व में गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित पंत पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गीत की इन पंक्तियों "है नमन हिमालय पुत्र तुम्हें, तुम हो भारत के कर्मवीर, उत्तर भारत के वरद पुत्र, हे भारत रत्न हे महावीर। यह श्रद्धा पुष्प भारतवासी, चरणों में अर्पित करते हैं, कर याद तुम्हें हे वल्लभ, सम्मान समर्पित करते हैं" के माध्यम से उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद डॉ. माला कपूर व उनकी टीम द्वारा उनके लोकप्रिय गीत "पुरज़ोर आज गाओ कि आज़ाद है वतन जश्न ए ख़ुशी मनाओ कि आज़ाद है वतन। दुनिया में इक शान तिरंगे ने दी हमें, घर-घर इसे फ़हराओ कि आज़ाद है वतन" को जनसमूह ने समवेत स्वर में गा कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।‌ डॉ. माला कपूर ने धरा, वृक्ष, जल, आकाश व अंतरिक्ष पर सुनाई गई कविता व गीत के माध्यम से पर्यावरणीय चेतना जागृत करने का काम किया।

इस अवसर पर पंत परिवार के निकट सदस्यों के अलावा कई केंद्रीय मंत्री, भूतपूर्व मंत्रियों के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।