शारदा हाॅस्पिटल में नवनिर्मित 21 हजार किलोग्राम क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का किया गया उद्घाटन

शारदा हाॅस्पिटल में नवनिर्मित 21 हजार किलोग्राम क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का किया गया उद्घाटन

प्लांट के शुभारंभ होने से अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों को निरंतर स्तर पर मानकों के अनुरूप ऑक्सीजन हो सकेगी प्राप्त

ग्रेटर नोएडा।PNI News। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह द्वारा शारदा हाॅस्पिटल में नवनिर्मित 21 हजार किलोग्राम क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया गया है। कोविड-19 संक्रमण के कारण पीडित व्यक्तियों को किसी भी प्रकार से ऑक्सीजन की कमी का सामना न करना पड़े इस उद्देश्य से शारदा हाॅस्पिटल में 21 हजार किलोग्राम क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गयी है, जिसकी वजह से ऑक्सीजन की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहेगी और कोविड-19 मरीजों को समय से ऑक्सीजन उपलब्ध करायी जा सकेगी।

नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन के शुभ अवसर पर शारदा हाॅस्पिटल के चैयरमेन प्रदीप कुमार गुप्ता, वाइस चैयरमेन यतेन्द्र कुमार गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा0 आशुतोष निरंजन, जॉइंट रजिस्ट्रार डा0 अजीत कुमार उपस्थित रहे।