प्राधिकरण अधिकारियो से मिलकर समस्याओं का हल किया जाएगा - के. के. जैन

प्राधिकरण अधिकारियो से मिलकर समस्याओं का हल किया जाएगा - के. के. जैन

नोएडा।PNI News। फेडरेशन ऑफ नोएडा रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारणी कमेटी की बैठक हुई जिसमें सभी सदस्यों ने अपने अपने सेक्टरों की समस्या बताई। महासचिव के. के. जैन ने बताया सभी समस्याओं को नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियो से मिलकर समस्याओं का हल किया जाएगा।
बैठक में देश ने 1971 में हुए युद्ध में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर अभूतपूर्व विजय की स्वर्ण जयंती मना रहा है, जिसमें पाकिस्तान को न केवल बुरी हार का सामना करना पड़ा, बल्कि उसके 93000 हजार सैनिकों द्वारा हमारी सेना के सम्मुख आत्मसमर्पण करना पड़ा और अपने देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी खोना पड़ा। यह हमारे देश के लिए एक बहुत ही गौरवशाली घटना थी, जिसे इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है।
फेडरेशन ऑफ नोएडा रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पारित कर भारतीय सेना और समस्त देशवासियों को इस अद्वितीय सफलता के लिए बधाई देते हैं और साथ ही अपने उन बहादुर सैनिकों को, जिन्होंने इस विजय को संभव बनाने में अपने प्राणों की आहुति दी, उनको अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, महासचिव के. के. जैन, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओ पी यादव, राजीव गर्ग, जेपी उप्पल, विजय भाटी, उपाध्यक्ष श्री योगेश शर्मा, श्री उमा शंकर शर्मा, श्री अनिल चौहान, राजीव चौधरी, सुशील यादव, श्रीमती अंजना भागी, जयपाल सिंह, प्रदीप मिश्रा, कर्नल. शशि वेद, टी सी गौड़, रामपाल भाटी, अजय कुमार चौरसिया, श्याम सिंह यादव, सुशील यादव, भूषण शर्मा,संतराम यादव अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।