श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर ने धूमधाम से मनाई शनि अमावस्या
नोएडा।PNI News। श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर ने धूमधाम से मंदिर प्रांगण में शनि अमावस्या का आयोजन किया, शनि मंदिर में पूजा का कार्यक्रम सुबह 3:30 से तेलाभिषेक से शुरू हुआ एवं हवन पूजन के पश्चात सुंदर कांड का पाठ प्रख्यात भजन गायक अजय याज्ञनिक द्वारा किया गया जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस बीच श्रद्धालुओं के लिए अनवरत भंडारा चलता रहा।

कार्यक्रम में नवाब सिंह नागर चेयरमैन लाल बहादुर शास्त्री गन्ना अनुसंधान केंद्र, राकेश शर्मा सदस्य भाजपा कार्यसमिति उत्तर प्रदेश, राजीव त्यागी नोयडा अथॉरिटी, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, आर एस यादव, रचना यादव, मान सिंह चौहान अध्यक्ष श्रीशनि सिद्ध पीठ, मुकुल बाजपेई, रामवीर शर्मा, अजीत सिंह नागर, मोहन शर्मा, राजीव मिश्रा, जी सी अग्रवाल, प्रमोद त्यागी, दीपक गुप्ता, राकेश सिंह, उदय मिश्रा, सुदामा पाठक, महंत अशोक शर्मा समेत अनेक श्रदालु उपस्थित रहे एवं प्रसाद ग्रहण किया।


